सूर्य से उठा तूफान मचा सकता है तबाही

Radiation from ‘solar whip’ on Sun to hit Earth
नासा के वैज्ञानिकों ने सूर्य की सतह पर आठ लाख किलोमीटर लंबे एक ‘सौर तंतु' की खोज के साथ ही यह चेतावनी जारी की है कि इससे पैदा होने वाला कुछ विकिरण आज धरती पर भी आ सकता है। इस तरह सूर्य की सतह से उठने वाली लपटों से निकला मौगनेटिक रेडिएशन धरती तक पहुंच सकता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, नासा की सोलर डायनामिक्स ऑर्ब्जवेटरी (एसडीओ) ने सूर्य की सतह पर आठ लाख किलोमीटर लंबे एक ‘सौर चाबुक' (सूर्य की सतह से लगी चाबुक के आकार की) की खोज की है और आगाह किया है कि इसका विकिरण धरती की सतह पर पहुंच सकते हैं। इस सौर चाबुक का निर्माण तब होता है जब तपते सूर्य से प्लाज्मा के छल्ले सतह पर दिखते हैं और इनसे प्लाज्मा निकलकर अंतरिक्ष में सैकड़ों मील की दूरी पर बिखर जाता है।

नेशनल ओशियन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की अंतरिक्ष मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी के अनुसार इस तंतु से पैदा निकलने वाला चुंबकीय विकिरण धरती तक पहुंच सकता है। विकिरण का यह बादल एक ऐसा भू-चुंबकीय तूफान ला सकता है, जिससे उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों में आसमान में ‘नॉर्दर्न लाइट' दिखाई पड़ सकती है।

इस तूफान की तीव्रता एक नियंत्रित सीमा तक हो सकती है। इससे रेडियो प्रसारण, वायु यातायात और दूर संचार सिस्टम प्रबावित हो सकता है। इस चाबुक की तस्वीरें नासा ने जारी की हैं। नासा के मुताबिक, ‘वीडियो के अंत में चाबुक टूटता हुआ प्रतीत होता है लेकिन उसकी मूल लंबाई और आकार लगभग पहले जैसा ही रहता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+