सादगी पसंद ओबामा को दिल से चाहती हूं: मिशेल ओबामा

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिशेल ने कहा कि सादगी और कामयाबी का अनोखा संगम हैं बराक ओबामा। उनका ज्ञान उनकी ताकत है और उनकी मेहनत उनकी सुंदरता, यही दोनों बाते ही उन्हें लोगों से अलग और खास बनाती है। तभी तो राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनमें कण मात्र भी घमंड नहीं आया। शायद इसलिए वो उन्हें हद से ज्यादा पसंद और प्रेम करती हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से अमेरिका के लोग ओबामा के साथ खड़े होंगे।
अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली मिशेल इस समय अपने पति के साथ पुरजोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। मिशेल ने कहा कि एक आम इंसान जब खास बनता है तो कुछ ऐसे लोग जो बेहद लालची होते हैं उन्हें अच्छा नहीं लगता है। मिशेल का इशारा उन लोगों की ओर था जिन्होंने ओबामा को अमेरिका की चरमरायी अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार ठहराया है।
गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। ओबामा के खिलाफ खड़ी रिपब्लिकन पार्टी ने इस समय पूरे अमेरिका में ओबामा को आर्थिक मंदी का दोषी करार देते हुए प्रचार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बराक ओबामा 6 सितंबर को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications