वाशिंगटन पोस्‍ट ने प्रधानमंत्री को बताया भ्रष्‍ट सरकार का मुखिया

 manmohan singh
वाशिंगटन। भ्रष्‍टाचार के मामले पर लगातार आलोचला झेल रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अब अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्‍ट ने भी निशाना साधा है। अखबार ने मनमोहन सिंह के बारे में लिखा है कि उनकी साख में गिरावट आई है। वाशिंगटन पोस्‍ट ने सिंह को भ्रष्‍ट सरकार का मुखिया करार देते हुए कहा कि 79 वर्षीय सिंह पूरी दुनिया में अपनी अच्‍छी छवी के कारण जाने जाते थे, लेकिन वह भारत के लिए बेअसर शाबित हो रहे है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने भी प्रधानमंत्री की आलोचना की थी।

अखबार ने लिखा है कि मनमोहन सिंह अब बेअसर हो गये है। कांग्रेस की नेता और सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि ऐसी टिप्‍पणी का सख्‍त विरोध करना चाहिए। अखबार ने कहा कि देश को आधुनिकता और समृद्धि की ओर ले जाने वाले मनमोहन सिंह सबसे खराब प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे है। ऐसा बताया जाता था कि सिंह की विदेशों में छवी काफी अच्‍छी है। अमेरिका सहित अन्‍य देशों में वह अपनी साफ छवी के कारण जाने जाते थे।

कोयला आवंटन में हुए घोटाले पर विपक्ष पिछले दो हफ्ते से सरकार को घेर रही है, और पीएम का इस्‍तीफा मांग रही है। अब विदेशी अखबार भी सिंह पर भ्रष्‍टाचारी होने का आरोप लगाने लगे हैं। लगभग तीन साल पहले सिंह की गुणगान करने वाली टाइम मैगजीन ने भी अपना रूख बदला था। उन्‍होंने पीएम के काम-काज को लेकर सख्‍त टिप्‍पणी की थी। मैगजीन ने मनमोहन सिंह को 'अंडरअचिवर' करार दिया था।

इससे पहले ब्रिटेन के अखबार 'द इंडिपेंडेंट' ने भी पीएम पर सवालिया निशान उठाया था। अखबार ने मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते हुए उनको कांग्रेस अध्‍यक्ष की कठपुतली करार दिया था। कहा गया था कि मनमोहन सिंह के पास कोई राजनीतिक ताकत नहीं है, और पीएम की कुर्सी पर वह सोनिया गांधी की वजह से काबिज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+