भतीजे 'राज' के लिए चाचा 'ठाकरे' ने 'दिग्गी' को नचनिया कहा

आपको बता दें कि ठाकरे के इस तरह के सख्त और अभद्र बयान दिग्गी राजा के लिए इसलिए आ रहे हैं क्योंकि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राज ठाकरे क्या बिहारियों को खदेड़ेंगे,वो और उनका परिवार तो खुद बिहार का है। इन दिनों राजठाकरे और बालठाकरे एक-दूसरे के समर्थन में नजर आ रहे हैं। लगता है उद्धव ठाकर की बीमारी ने एक-दूजे के सख्त विरोधी चाचा-भतीजे को एक कर दिया है।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने धमकी दी थी कि अगर मुंबई में अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो वो महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपैठिया करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे। उन्होंने प्रश्न किया था कि यहां अपराध कर अपराधी बिहार, उत्तरप्रदेश क्यों भाग जाते हैं? इन राज्यों की सरकारें और केंद्र इस बारे में सोचें। राज ने कहा कि बाहर से आने वालों का पंजीयन अनिवार्य किया जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
