आसाराम बापू ने सचिन को मारा घूसा, मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार दोपहर सत्संग की कवरेज के दौरान जब वह आसाराम बापू का इंटरव्यू कवर कर रहे थे तो बापू ने उनके कान पर जोर का घूसा मारा। सचिन ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, आसाराम बापू के मीडिया प्रवक्ता सुनील वानखेडे़ ने इस मामले में फोन पर बताया कि सचिन कुमार के आरोप बेबुनियाद हैं।
बापू ने उन्हें घूसा नहीं मारा। ये बापू को बदनाम करने की साजिश है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि सचिन ने कविनगर थाने में बापू पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है। मालूम हो कि संत आसाराम बापू का नाम अकसर विवादों में रहता है। कभी अपने बयान तो कभी मीडिया के साथ बदसलूकी को लेकर वह अकसर सुर्खियों में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications