फिलिपींस में भूकंप, जापान-इंडोनेशिया में सुनामी की चेतावनी

Earthquake
टोक्‍यो। फिलिपींस में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया है, जिस वजह से कुछ इमारतों में दरारें पड़ने की खबर है। इस भूकंप के तुरंत बाद जापान, ताइवान और इंडोनेशिया समेत कई पूर्वी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र फिलीपींस के समुद्र में करीब 35 किलोमीटर नीचे है। इस वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका व्‍यक्‍त की गई है। फिलिपींस के समुद्री तट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और यहां पर तटीय इलाकों को खाली कराया जाने लगा है।

समुद्र के अंदर आये इस भूकंप के तुरंत बाद इंडोनेशिया, जापान, ताईवान, जावा, सुमात्रा, आदि देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

भारत सुरक्षित

बताया जा रहा है कि इस भूकंप का असर फिलहाल भारत पर नहीं पड़ेगा, लेकिन हां अगर देर रात समुद्र में भूकंप के झटके या बाद में आने वाले झटके आते रहे तो समुद्र की लहरें भारत के तटों पर तांडव दिखा सकती हैं।

भूकंप में फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं है। हां कुछ इमारतों में दरारें पड़ने की खबर जरूर है। ये इमारतें तटीय इलाकों में स्थित हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में फिलिपींस में भारी बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए थे। बाढ़ से अभी देश उबर नहीं पाया था कि अब भूकंप ने झटके दिये हैं। पढ़ें- पिछले एक दशक में कहां-कहां आये भूकंप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+