कोयला घोटाले पर जांच भी हो और संसद में बात भी: मुलायम

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह इस संबंध में अन्य दलों से समर्थन हासिल करने के लिए उनसे भी बातचीत करेंगे। मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बासुदेव आचार्य ने कहा कि कोयला घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से भी बड़ा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि वर्ष 2004 से 2009 के बीच कोयला मंत्रालय का प्रभार उनके पास था जब अनियमितताएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच ‘मैच-फिक्सिंग'है और इसलिए दोनों पार्टियां चर्चा नहीं कराना चाहतीं।
गौरतलब है कि बीजेपी और लेफ्ट जहां इस मोर्चे पर लगातार सरकार और यूपीए को घेरे हुए थे तो मुलायम अब तक उसके साथ ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। जानकार मानते हैं कि मुलायम को कांग्रेस की दोस्ती से यूपी के अंदर अपने भारी समर्थन को खोने का डर है। इसी वजह से वक्त वक्त पर इस तरह के बयान सामने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications