रद्द नहीं की जाएंगी सभी आवंटित खदानें: जायसवाल

Union Coal Minister Sriprakash Jaiswal
नई दिल्‍ली। कोल ब्‍लॉक आवंटन घोटाले पर राजनीतिक गलियारों की घमासान संसद में बखूबी देखने को मिल रही है। भाजपा लगातार कोल माइंस का आवंटन रद्द करने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने आवंटित की गई सभी कोल माइंस की मांग को ठुकरा दिया है। केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गुरूवार को कहा कि सीबीआई ने सिर्फ 57 कोल माइन को नोटिस भेजा था, जिसमें से 17 कोल माइन के आवंटन को रद्द करने का भी नोटिस भेजा गया था।

जायसवाल ने एक बार फिर साफ किया है कि सभी कोल ब्‍लॉक आवंटन को रद्द करने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। सीएजी की रिपोर्ट पेश होने के बाद से संसद में हंगामे का दौर जारी रहा। संसद गुरूवार को भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्षियों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थिगित करनी पड़ी।

कोल ब्‍लॉक आवंटन पर मुलायम सिंह ने मांग की है कि आवंटन की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्‍यायधीश से कराई जाए। इसपर सिंह ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए, और संसद में इसपर चर्चा भी होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि वह इस मांग को लेकर लेफ्ट पार्टियों के साथ संसद भवन के गेट पर शुक्रवार को धरना देंगे।

राजस्‍थान में एक सभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोल दिया है। सोनिया ने कहा कि भाजपा संसद के काम-काज में बाधा डालकर लोकतंत्र को भारी नुकसान पहुंचा रही है। उन्‍होंने कहा कि हम संसद में हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार है, लेकिन भाजपा की बहस से कतरा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+