सितंबर में होगा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कृष्णा जाएंगे कर्नाटक
दिल्ली
(ब्यूरो)। कोयले की कालिक में फंसी सरकार अब मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल की तैयारी में है। सूत्र बता रहे हैं कि सरकार कैबिनेट में फेरबदल सितंबर के दूसरे सप्ताह में करने जा रही है जिसमें कई कद्दावर नेताओं को केंद्र से हटाकर राज्य में भेजा जा सकता है। जिसमें विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का भी नाम शामिल है। हालांकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को इस फेरबदल में जगह मिलेगी या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है पर चर्चा है कि प्रधानमंत्री स्वयं चाहते हैं कि वे मंत्रिमंडल का हिस्सा बनें। id="toptextpromo">कांग्रेस
के एक सूत्र ने बताया कि सरकार पेट्रोलियम, विदेश, बिजली, सड़क और राजमार्ग और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों सहित करीब आधा दर्जन मंत्रालयों में नए लोगों की तैनाती करेगी। बताया जा रहा है कि यह परिवर्तन 2014 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए किया जा रहा है। सरकार इस बदलाव से जातिगत समीकरण भी साधने की कोशिश करेगी जिससे सभी जातियों को संतुष्ट किया जा सके। एक सूत्र ने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नैम की बैठक से वापस आएंगे इस पर काम शुरू हो जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्र
बता रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद का भी मंत्रालय बदला जा सकता है। उन्हें जयपाल रेड्डी की जगह पेट्रोलियम मंत्रालय जैसा मंत्रालय दिया जा सकता है। जयपाल रेड्डी को राज्य में भेजे जाने की तैयारी है। वे आंध्रा की राजनीति में सक्रिय होंगे। वहीं विदेश मंत्री एसएम कृष्णा को भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय होने के लिए कहा जाएगा। क्योंकि कर्नाटक में भी अगले साल मई में विधानसभा का चुनाव है और वहां भाजपा आंतरिक राजनीति से जूझ रही है। एक सूत्र ने बताया कि सूचना औऱ प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के भी मंत्रालय में बदलाव की चर्चा है साथ ही सीपी जोशी को भी राज्य में भेजा जा सकता है।











Click it and Unblock the Notifications