रीता बहुगुणा को किनारे कर निर्मल को दी कांग्रेस की कमान

Khatri replaces Bahuguna as UPCC chief
लखनऊ। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को इस पद से हटा दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्‍यक्ष कांग्रेसी नेता और फैजाबाद से सांसद निर्मल खत्री को बनाया गया है। इस तरह के बदलाव को यूपी विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्‍मेदारी लेते हुए जोशी ने पहले ही अपना इस्‍तीफा पार्टी आलाकमान को सौंप दिया था। अब ऐसा बताया जा रहा है कि उस इस्‍तीफे को स्‍वीकार कर लिया गया है। चुनाव के बाद से ही रीता बहुगुणा जोशी को हटाने की बात चल रही थी। शायद पार्टी सही विकल्‍प की तलाश में रूकी हुई थी। कांग्रेस के भी कई नेता उनके प्रदर्शन को लेकर इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे।

जोशी के नेतृत्‍व में ही कांग्रेस ने यूपी में 2009 लोकसभा चुनाव और 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा। इन दोनों चुनावों में कांग्रेस को कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। वैसे 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी खुद चुनाव प्रचार में उतर गये थे।

यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद रीता ने अपना त्‍यागपत्र कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को सौप दिया था, शायद निकाय चुनाव के चलते स्‍वीकार नहीं किया गया था। उसके बाद से अध्‍यक्ष पद के दावेदारों में कई नेताओं का नाम आ रहा था। दावेदारों में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्‍य, आरपीएन सिंह, राजेशपति त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, नसीब पठान और हरिकेश बहादुर जैसे नेता शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+