श्मशान घाट हुआ ऑनलाइन, मिलेगा ई-डेथ सर्टिफिकेट

Cremation places in Gurgaon to go online
गुड़गांव। हरियाणा के गुड़गांव में अब किसी की भी मृत्‍यु होने पर उसके डेथ सर्टिफिकेट के लिये परिजनों को सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि गुड़गांव नगर निगम ने यह सुविधा श्‍मशान घाट पर ही उपलब्‍ध कराने का फैसला किया है।

नगर निगम के मुताबिक अब श्मशान घाट पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा। निगमायुक्त सुधीर राजपाल के निर्देशानुसार निगम द्वारा श्मशान घाट पर ही लोगों की मृत्यु का पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद ई-मेल पर डेथ सर्टिफिकेट की एक प्रति भेज दी जायेगी। निगम प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम गुडग़ांव ने मदन पुरी व सुखराली श्मशान घाटों को अपनी ऑनलाइन सुविधा से जोड़ दिया है।

इन घाटों पर होने वाली मृत्यु के दाह संस्कार के समय ही उनका पंजीकरण कर लिया जाएगा तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। परिवारिक जन श्मशान घाट पर ही पंजीकरण करा सकेंगे। सोमवार को निगम के सम्बंधित अधिकारियों ने इन श्मशान घाटों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन की सुविधा की शुरूआत इन श्मशान घाटों से की जा रही है।

यहां पर निगम द्वारा कम्पयूटर-इंटरनेट आदि सुविधाएं होंगी। भविष्य में अन्य श्मशान घाटों को भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और उन्हें ऑनलाइन मृत्यु पंजीकरण से जोड़ा जाएगा। जाहिर सी बात है कि मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए मृतक के अभिभावकों को सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ते थे। इस ऑनलाइन सुविधा के हो जाने से मृत्यु के पश्चात मृतक के परिजनों को परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि यह योजना कामयाब रहती है तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+