पार्टी में महिलाओं संग डांस करने पर 17 का सिर कलम

याद रहे कि तालिबान शासन के दौरान संगीत और पार्टियों पर रोक थी और ऐसा करने वालों को सरेआम मौत के घाट उतार दिया जाता था। अहमदी ने कहा, दो महिलाओं और 15 पुरूषों का सिर कलम कर दिया गया। वह उस इलाके में संगीत बजाकर पार्टी कर रहे थे, जो तालिबानियों के प्रभाव में है।
मूसा कला जिला प्रमुख नेमतुल्लाह खान ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने संगीत के साथ पार्टी का आयोजन किया था। एक स्थानीय अधिकारी ने आशंका जताई है कि तालिबान का शिकार बनी महिलाएं शायद उस पार्टी में नाच रही थीं।
दक्षिणी अफगानिस्तान में बंजारों जैसी जाति में महिलाओं के नाच गाने के साथ गुप्त पार्टियां आयोजित करने का चलन है। मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जश्न मनाने को लेकर नरसंहार की घटना सामने आई हो। अफगानिस्तान मं इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं।
अभी कुछ दिनों पहले एक महिला को सिर सिर्फ इस बात के लिये कलम कर दिया गया क्योंकि उसने वेस्टर्न ड्रेस पहने थे और महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने के लिये प्रेरित कर रही थी। उल्लेखनीय है कि तालिबान और अफगानिस्तान में इस तरह की घटनाएं आये दिन चर्चा में आती रहती है जो लोगों के रौंगटे खड़े कर दें।












Click it and Unblock the Notifications