केजरीवाल की दिल्ली पुलिस से झड़प, मोबाइल छीना

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कोयला घोटाले के खिलाफ केजरीवाल, प्रशांत भूषण, शांतिभूषण, कुमार विश्वास, मनीष सिशोधिया व अन्य साथियों ने मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और नितिन गडकरी के आवासों के बाहर 12 बजे प्रदर्शन करना है। इसके लिये सभी को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचाना था। लेकिन केजरीवाल, प्रशांत और कुमार विश्वास तीनों सुबह छह बजे ही सोनिया गांधी के आवास का घेराव करने निकल पड़े। पुलिस ने उन्हें मंदिर मार्ग पर ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान छोटी-मोटी झड़प भी हुई।
कुमार विश्वास के मुताबिक पुसिवालों ने धक्का-मुक्की की और बल प्रयोग किया। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस का कहना है कि ये लोग शहर की शांतिभंग कर रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
रिहा होने के बाद केजरीवाल समेत सभी लोग जंतर-मंतर पर पहुंच गये। यहां से ये सभी लोग 12 बजे घेराव के लिये निकलेंगे। दिल्ली पुलिस ने तीनों स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिया है। आगे पढ़ें- कांडा के बारे में क्या है नया खुलासा।












Click it and Unblock the Notifications