चांद पर जाने वाले पहले व्‍यक्ति नीलआर्मस्‍ट्रांग का निधन

neil armstrong
वाशिंगटन। चन्‍द्रमा पर पहला कदम रखकर असंख्‍य मानव कल्‍पनाओं को मूर्तरूप देने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का कुछ सप्‍ताह पहले हुई हार्ट सर्जरी के बाद निधन हो गया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्‍ट्रांग ने 1969 में चांद की धरती पर पहला कदम रखा था। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्‍यों के अनुसार यह मुश्किल वक्‍त है, लेकिन हम उनकी अविश्‍वसनीय सफलता को हमेशा याद रखेंगे। उन्‍होने युवाओं के लिए कठिन परिश्रम से सीमाओं के आगे जाने का उदाहरण रखा।

नील आर्मस्‍ट्रांग की सफलता अविस्‍मरणीय है। उनके परिवार के ही एक सदस्‍य ने कहा कि जो लोग यह सोंचते हैं कि वह नील की सेवाओं के लिए उनका सम्‍मान कैसे कर सकते हैं, वह जब रात में खुले आसमान के नीचे जांय तो चांद की तरफ देखकर मुस्‍कान के साथ नील को याद करें। यही उनके लिए सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्‍होने चन्‍द्रमा पर पहुंच कर मानव सफलता का एक यादगार अध्‍याय लिखा। जो कभी भी भुलाया न जा सकेगा। वह हमारे लिए उन लोगों के रूप में हमेशा जिंदा रहेंगे जो अज्ञात चीजों की खोज करते है। उन्‍होंने हमें पहला कदम रखने की क्षमता और उसके कभी न भुलाये जाने वाले परिणाम का पाठ पढ़ाया ।

यूएस रक्षा सचिव लोन पेनेटा ने कहा कि उन्‍होने यूएस की युवा पीढ़ी को बताया कि अमेरिका सिर्फ कड़ी मेहनत और दृढता से ही महान राष्‍ट्र बन सकता है। उन्‍होंने हमें सिखाया कि समर्पण के साथ काम करने पर किसी भी कार्य की सफलता में संदेह नहीं रहता है।

रिपब्‍लिकन पार्टी से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार मिट रोमनी ने कहा कि नील आर्मस्‍ट्रांग ने अब हमारे प्रेरणादायकों में स्‍थान ले लिया है, अमेरिका के प्रति उनके असीमित प्‍यार को कभी भुलाया न जा सकेगा। कुछ दिनों पहले मैं नील से मिला और अंतरिक्ष को लेकर उनके जुनून की उनसे चर्चा की, उनका अपने लक्ष्‍य के प्रति समर्पण और त्‍याग मुझे पूरी जिंदगी प्रेरणा देता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+