'पहले खुद के काले धन का हिसाब दें बाबा रामदेव'

एक गुप्त फंड का निर्माण
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति महोदय ऐसा फंड बना दें जिसमें लोग स्वेच्छा से अपने काले धन को जमा करवा सकें। कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा ऐसा अभियान चलाया गया है, जिसमें लोगों का आहवान किया गया है कि वे अपने काले धन को स्वेच्छा से गरीबों के इलाज, उन्हें मकान बनाकर देने व भलाई कार्यो में खर्च करें। कालेधन के मुद्दे पर बाबा रामदेव द्वारा दिल्ली में किए गए अनशन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अपना-अपना तरीका होता है।
पढ़ें- हरियाणा का कांडा और उसका महिला प्रेम
डेरा सच्चा सौदा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी हमारे अभियान में आए तो हमें स्वीकार है।
डेरा प्रमुख ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा रिश्वत व भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए अभियान के तहत 90,282 लोग लिखित में रिश्वत न देने का प्रण ले चुके हैं तथा इस अभियान से प्रभावित होकर 1025 अधिकारियों ने भी रिश्वत न लेने का प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि सफाई महा अभियान हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप चलाने का मुख्य लक्ष्य है लोगों को जगाना। लोग जब तक जागेंगे नहीं तब तक वे सफाई महा अभियान चलाएंगे।
डेरा प्रमुख ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा आवारा पशुओं की संभाल के लिए भी जल्द ही अभियान चलाएगा तथा आवारा पशुओं को जंगलात में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि में पेड़ लगाने की जिम्मेवारी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को दी जाए तो वे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसे हरा भरा रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications