पीएम आवास के घेराव पर केजरीवाल को पुलिस चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल सहित पूरी टीम को अवगत कराया कि जंतर-मंतर, संसद मार्ग सहित नई दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में 7 सितंबर तक धारा 144 लागू है। ऐसे में अगर इन इलाकों में घेराव जैसी कोई घटना होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि टीम अन्ना के सदस्यों ने कोयला महाघोटाला मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के बैनर तले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवान पटनायक के घरों का भी घेराव किया जाएगा। घेराव की घोषणा से अन्ना सहयोगियों में ही मतभेद देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ नितिन गड़करी के आवास का घेराव करने पर अन्ना प्रमुख सहयोगी किरण बेदी को आपत्ति है।
इस घटना को लेकर दोनों के बीच पैदा हुए मतभेद सामने आ रहे है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि कांग्रेस और भाजपा ने एक साथ मिलकर कोलया आवंटन में 1.86 लाख करोड़ रुपये के महाघोटाले को अंजाम दिया। किरण बेदी ने इस घेराव का विरोध करते हुए कहा कि अभी केवल सत्ता पक्ष का ही घेराव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के घर का घेराव करने से उनका आंदोलन कमजोर होगा।












Click it and Unblock the Notifications