बीजेपी के 114 सांसद दे सकते हैं इस्‍तीफा

bjp leaders
नई दिल्‍ली। कोयला आवंटन में सरकार को होने वाले एक लाख 86 हजार करोड़ के नुकसान पर प्रधानमंत्री से इस्‍तीफे की मांग करने वाली भाजपा के 114 सांसद आज संसद में इस्‍तीफा दे सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार भाजपा यह कदम यूपीए सरकार पर दबाव बनाने के लिए कर रही है। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में अब तक टू जी स्‍पेक्‍ट्रम, राष्‍ट्रमंण्‍डल और आदर्श सोसाइटी सहित कई बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं।

अगर आज भाजपा के सांसद ऐसा करते हैं तो राजनीतिक अस्थिरता की स्‍ि‍थति बन सकती है। ऐसे में मध्‍यावधि चुनाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। अभी लोकसभा चुनाव में लगभग 20 माह का वक्‍त है। घोटालों के अलावा भाजपा लोकपाल के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेर चुकी है।

उधर संसद भवन में विपक्षी दलों ने मनमोहन सिंह से इस्‍तीफे की मांग को लेकर आज भी हंगामा शुरू कर दिया, जिससे संसद के दोनों सदों की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+