हाथरस में हत्यारे का बहिष्कार, जो साथ देगा उसका भी बहिष्कार

Hathras boycotted killers
दिल्ली(ब्यूरो) । हाथरस के लोगों ने जिस तरह मानवता का पक्ष लिया है वे काबिलेतारीफ है। यहां जेवरों के लिए पड़ोसी ने एक शरीफ हेल्थ वर्कर की हत्या कर दी। केरल की यह हेल्थ वर्कर बलसम्मा का इलाके में बड़ा सम्मान था। लोग बलसम्मा की बहुत इज्जत करते थे। उसके पड़ोसी ने बलसम्मा को महज कुछ जेवरों के लिए मार डाला। इस घटना के बाद इलाके के लोग इस कदर शर्मिंदा हुए कि उन्होंने हत्यारे और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि बलसम्मा की हत्या ने हाथरस के लोगों के लिए कलंक है।

हेल्थ वर्कर बलसम्मा की हत्या से शर्मसार मोहल्ले के लोगों बैठक कर तय किया है कि वे हत्यारोपियों और उनके साथियों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। यही नहीं उनकी किसी भी तरह की मदद करने वालों को भी कोई संबंध नहीं रखा जाएगा। पंचायत के बाद लोग एसपी से मिले और कहा कि हत्यारोपी मोहित की मां और उसके दूसरे साथियों की तुरंत गिरफ्तार कर हाथरस के नाम से कलंक हटाया जाए। यहां बता दें रमनपुर में रहने वाली हेल्थ वर्कर बलसम्मा की उनके ही पड़ोसी मोहित पौरुष बहाने से अपने घर ले गया। उसने अपनी मां बीना पौरुष व साथियों मदद से उनके जेवर लूट लिए और उनकी हत्या कर दी। शव को तीन दिन घर में छिपाए रखा। लोग शव को नहीं पहचान सके सो उन्होंने शव पर तेजाब भी डाला। ठिकाने लगाने की कोशिश में जुटे मोहित को पकड़ कर पुलिस ने शव को बरामद किया था। बीना और मोहित के दूसरे साथी अब भी पकड़ से बाहर हैं।

बलसम्मा की हत्या से शर्मसार रमनपुर व आस-पास रहने वालों ने भूरा नगला रोड पर पंचायत की। इसमें पूरा इलाका शामिल हुआ। पंचायत में कहा गया कि इस घटना से पूरे मोहल्ले पर गहरा दाग लगा है, जिसे मिटाना जरूरी है। फैसला हुआ कि हत्यारोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। हत्यारे मोहित की जिन लोगों ने पहले अन्य मामलों में जमानत ली है, वे इसे वापस ले । अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत में कहा गया कि जब तक हत्यारों और उसे मदद करनेवालों का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया जाएगा तब तक समाज में शांति नहीं आएगी। हाथरस के लोगों को इस बात की तारीफ की जानी चाहिए कि वे अन्याय के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। काश ऐसा ही देश के हर इलाके में हर अपराध के बाद लोग सामने आएं और ऐसा ही फैसला करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+