पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर 200 संदिग्ध वेबसाइटों की पहचान कर ली है, जिनमें से 100 को ब्लॉक कर दिया गया है, यह सभी वेबसाइट पाकिस्तान की हैं। भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की थी और कहा था कि पाकिस्तान में होने वाली भारत विरोधी गतिविधियों को रोंका जाय, इस पर रहमान मलिक ने कहा था कि भारत हमें इस सम्बन्ध में सबूत दे, हम कार्यवाही करेंगे। हालांकि उन्होंने आरोपों से पूरी तरह इनकार कर दिया।
अफवाहों के चलते बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन शुरू हो गया था, जिससे बाद में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने और कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था।
बैंगलौर शहर में आज ईद के दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है, इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के 17000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications