यूपी: तालाब में बहती मिली 3 लापता मासूम बच्चों की लाश

पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया और बच्चों की तलाश शुरु कर दी। आज सुबह गांव के कल्याण सागर तालाब में बोरे में शव होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने लाश की शिनाख्त संजय के बच्चों के रूप में की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं संजय का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने अपहरण के बाद बच्चों की हत्या करने की आशंका जताई है। तालाब के किनारे तीन बोरे भी पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस संजय से भी पूछताछ कर रही है ताकि उससे घटना के पिछे किसी रंजिश के होने का पता चल सके। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications