नीतीश की राय से ही हम तय करेंगे पीएम प्रत्याशी: गडकरी

नीतीश कुमार को हमेशा से ही पीएम पद के लिए मोदी के खिलाफ माना गया है। एक टीवी चैनल को दिए गये साक्षात्कार में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर एनडीए में किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के मुद्दे पर नीतीश के साथ विस्तार से चर्चा की गयी है। उचित समय आने पर एनडीए पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
उन्होंने इस खबर का खंडन किया जिसमे कहा गया था कि गुजरात चुनाव के बाद मोदी को राष्ट्रीय प्रचार समिति का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। उनसे यह पूछे जाने पर कि पीएम पद के लिए नीतीश की पसंद आडवाणी है कि नहीं, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता की आडवाणी को लेकर नीतीश के मन में क्या है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मुझसे किसी के नाम की चर्चा नहीं की।
गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश कुमार का एक बयान आया था कि अगर प्रधानमंत्री की कुर्सी का दावेदार नरेंद्र मोदी को बनाया गया तो वह तुरंत भाजपा का साथ छोड़ देंगे। खुद के बारे में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री की कुर्सी के दावेदार नहीं है, क्योंकि वह देवगौड़ा और गुजराल नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा राजनीति में 15 साल और रहने का है।












Click it and Unblock the Notifications