बाबा रामदेव के दिव्य योग मंदिर पर छापा

छापेमारी पर रामदेव ने कहा कि बाबा के उत्पाद पूरी प्रमाणिकता के साथ बनाए जाते है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए चाहे तो 2-4 नमूने नहीं बल्कि पूरा ट्रक भरकर ले जाए। छापेमारी के बाद मीडिया बातचीत में बाबा ने कहा कि यह अभिजात्य वर्ग और सामान्य वर्ग के बीच की लड़ाई है। हम सामान्य नागरिक हैं और हमारी जंग तो अभी शुरू हुई है।
बातचीत के दौरान बाबा ने विदेशी कंपनियों के नाम गिनाए और कहा कि इन कंपनियों पर कभी छापेमारी नहीं की जाती। बाबा ने कहा कि हमने व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई की ठान ली है, व्यवस्था जिनके हाथ में है वे ताकतवर है। वे अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते है। बाबा ने कहा अधिकरों का गलत इस्तेमाल करके अबतक उनको 100 से ज्यादा नोटिस भेजा जा चुका है।
आचार्य बालकृष्ण की रिहाई को बाबा ने सत्य की विजय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सीबीआई का दुरूपयोग किया है। आचार्य पर फर्जी पासपोर्ट का फर्जी मामला लगाकर उनको प्रताडित किया गया है। बाबा ने कहा कि बालकृष्ण जल्द ही आश्रम आएंगे और उनके ऊपर हुए अत्याचार का हिसाब पूरा भारत देगा।












Click it and Unblock the Notifications