कर्नाटक में सुरक्षित हैं नॉर्थ-ईस्ट के लोग: सुशील शिंदे

वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के जो लोग अफवाहों के कारण अपने गृहनगर लौटरे की तैयारी कर रहे है हम उनको पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाते है। शिंदे ने इस मामले पर मीडिया से कहा कि मैं राष्ट्र से अपील करती हूं कि इस तरह की अफवाहें न फैलाई जाए। कर्नाटक में हमले की कोई घटना नहीं है, वहां शांति है।
इन अफवाहों को खारिज करते हुए बैंगलोर पुलिस ने कहा है कि असम हिंसा को लेकर यहां पर उठ रहीं अफवाहें निराधार है। इन अफवाहों से लगभग 5000 पूर्वोत्तर भारतीय गुवाहाटी के लिए पलायन कर चुके है। उन्होंने कहा कि हम पूर्वोत्तर राज्यों के बेंगलुरू व कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में रह रहे छात्रों व अन्य लोगों को आश्वस्त करते हैं कि वे यहां सुरक्षित हैं।
उन्होनें कहा कि उनको यहां किसी भी प्रकार के हमले से सुरक्षा दी जाएगी। बुधवार को कर्नाटक के गृह मंत्री आर अशोक रेलवे स्टेशन पहुंचकर पूर्वोत्तर के लोगों को रोकने की कोशीश कर रहे थे। पूर्वोत्तर के लोगों के पलायन करने के कारण टिकटों की मांग को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने बुधवार को असम के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां चलाई थीं।












Click it and Unblock the Notifications