पाकिस्तान ने पहले दी मिठाई, फिर बरसाई गोलियां

भारत ने इस गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। सूत्रों का ऐसा भी कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर पिछले एक सप्ताह से भारतीय चौकियों पर लगभग रोजाना गोलीबारी कर देते है। सेना के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से गोलीबारी दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब की गयी। गोलीबारी थोड़ी-थोड़ी देरी के अंतराल पर की जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि इस गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी से कुछ समय पहले भारत-पाक सैनिक एक दूर को मिठाइयां बाटकर शुभकामनाएं दे रहे थे। पाकिस्तानी सैनिक भी बीएसएफ जवानों के लिए मिठाइयां लाए थे। अभी कल ही बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी सैनिकों को बधाई दी थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी चौकियों को सजाया था। आपको बता दे कि इस साल पाकिस्तान की ओर से लगभग 31 बार संघर्षविराम किया जा चुका है। पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी नवंबर 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई युद्ध विराम संधि का उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications