आरुषि के तकिये पर मिले पुरुष के खून के निशान

मालूम हो कि आरुषि-हेमराज हत्याकांड की सुनवाई के दौरान मंगलवार को सीबीआइ की विशेष अदालत में कुल 13 पार्सल खोले गए। हत्यारोपी डॉ. राजेश तलवार व डॉ. नूपुर तलवार सुबह करीब साढे़ दस बजे सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एस लाल की अदालत में पेश हुए और मौका-ए-वारदात से एकत्र किए गए सामान के कुल 32 पार्सलों में से मंगलवार को 13 अदालत में लाये गए। सात पार्सल पूर्व की तारीख में पेश किए जा चुके हैं। इन पर डॉ. महापात्रा अपना बयान दे चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट की कार्यवाही में आर्टिकल नंबर 8 से 20 तक के पैकेट खोले गये। इन पैकेटों में हेमराज के कपड़ों के अलावा आरुषि का तकिया, छत व सीढि़यों तथा आरुषि के कमरे की दीवार से मिले खून के नमूने सीज थे। इस मामले में आज भी सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications