सुशील कुमार शिंदे होंगे लोकसभा में सदन के नये नेता

शिंदे को मंगलवार को गृह मंत्री बनाया गया। इससे पहले वह उर्जा मंत्री थे। वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, मुझे सदन का नेता नामित करने को लेकर मैं प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं। वस्तुत: चार दशक के उनके अनुभव और उनके मिलनसार स्वभाव के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने इस पद के लिए अन्य नेताओं की तुलना में उन्हें तवज्जो दी होगी। सदन में काम काज के लिए सदन के नेता को विपक्ष का सहयोग हासिल करने की जरूरत पड़ती है।
नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री लोक सभा में सदन के नेता होते हैं, बशर्ते कि वह लोकसभा के सदस्य हो। वहीं, अन्य मामले में वह सदन के किसी सदस्य को नेता नामित करते हैं। सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं और इसलिए वहां सदन का नेतृत्व करेंगे। मालूम हो कि शिंदे गांधी परिवार के खास माने जाते है।












Click it and Unblock the Notifications