मोदी पीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं अभी तय नहीं: गडकरी

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजग का ही हिस्सा है, और जब उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी तो उनसे भी चर्चा की जाएगी। उससे पहले बात करने का कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री उम्मीदवारी के तौर पर मोदी के नाम पर नीतीश के विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर हमारी और उनकी विचारधारा एक होती तो क्या हम एक ही पार्टी में नहीं होते।
अन्ना के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा कि अन्ना हमारा विकल्प नहीं हो सकता, एक राजनीतिक पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टी का कभी विकल्प नहीं हो सकती। पिछले दिनों ऐसी खबर आ रही थी कि नीतीश कुमार कांग्रेस का साथ दे सकते है। इसपर गडकरी ने साफ किया कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के कांग्रेस का साथ देने की संभावना नहीं है।
टीम अन्ना के आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार आंदोलन में हमने सहयोग दिया था। हमने इस बार सहयोग नहीं दिया क्योंकि उन्होने पार्टी से सहयोग नहीं है। भ्रष्टाचार की लड़ाई जो भी लड़ेगा हम उसका साथ देंगे, चाहे वह अन्ना हो या बाबा रामदेव। इसके साथ ही उन्होंने कह दिया कि अन्ना ने पिछले साल भाजपा का समर्थन मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications