कल शाम 5 बजे अनशन तोड़ देंगे अन्‍ना और उनकी टीम

Team Anna to end fast on Friday 5 p.m., declares Anna Hazare
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकपाल बिल की मांग को लेकर पीछले नौ दिनों से अनशन कर रहे अन्‍ना हजारे और उनकी टीम ने आज यह ऐलान कर दिया है कि कल शाम 5 बजे वो अनशन तोड़ देंगे। वहीं जंतर मंतर पर अनशन के दौरान अन्‍ना हजारे ने राजनीतिक पार्टी बनाने का भी संकेत दे दिया है। टीम अन्‍ना ने जनता से 2 दिनों के भीतर राय मांगी है और जनता के प्रतिक्रिया के बाद टीम अन्ना राजनीतिक विकल्प दे सकती है। अन्‍ना हजारे ने खुद मंच से इस बात का ऐलान किया है कि देश में नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। अन्ना ने माना कि मौजूदा हालात में देश को नया राजनीतिक विकल्प देना जरूरी हो गया है।

जनता को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा है कि मुझे यह बात साफ लगने लगी है कि सरकार अभी लोकपाल बिल नहीं लाने वाली। सरकार को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त देश नहीं सुहाता। आप लोग कहते हैं कि हमें राजनीतिक विकल्‍प लेना ही पड़ेगा, इससे मैं सहमत हूं। इस विकल्‍प को चुनना हमारे लिये जरूरी हो गया है, क्‍योंकि संसद में दो प्रश्‍नों पर पूरी सरकार टिक गई है जिसमें एक है जन लोकपाल नहीं लाना और दूसरा है अपना पेमेंट बढ़ाना।

अन्‍ना ने कहा है कि मैं संसद के अंदर नहीं जाउंगा, लेकिन मैं पार्टी बनाने के विकल्‍प के बारे में सोच सकता हूं। देश के लिये अच्‍छे नेता का चुनाव करूंगा। पार्टी बनेगी तो उसके लिये अच्‍छे लोगों को चुनना होगा और अगर मैं अंदर चला गया तो कुछ नहीं हो पाएगा। मैं बाहर रहकर उन लोगों को पार्टी में लाउंगा जो भ्रष्‍ट नहीं हैं, जिनके अंदर देश प्रेम भरा है। ऐसे लोगों को खोजना होगा, जो देश सेवा से काम करेंगे, देश को बदलने के बारे में सोचेंगे। यह सब आसान नहीं है, इसके लिये बड़ी प्‍लानिंग की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+