केंद्र ने राज्यों पर फोड़ा ग्रिड फेल होने का ठीकरा

बिजली विभाग के उत्तरी ग्रिड, पूर्वी और उत्तर पूर्वी ग्रिड फेल हो गए। इस कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम सहित देश के 19 राज्यों की बत्ती गुल हो गयी।
इन राज्यों में शाम से लेकर देर रात तक बिजली गुल रही। कहीं-कहीं तो दोपहर से लेकर देर रात तक लोगों पर यह संकठ छाया रहा। बिजली गुल होने की वजह से भारतीय रेल के साथ ही दिल्ली मेट्रों भी प्रभावित हुई। सैकड़ों ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। राजधानी में ट्रैफिक लाइटों के बंद होने की वजह से भयानक जाम लग गया, लगभग 4000 पुलिसकर्मियों को जाम खत्म कराने की लिए लगाया गया।
इस गड़बड़ी के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इनपर आरोप लगाया जा रहा है कि इन्होंने अपने कोटे से बहुत अधिक बिजली का उपयोग किया। जिसकी वजह से देश को ऐसा स्थिति देखनी पड़ रही है। पहली बार पैदा हुए इतने बड़े स्तर की लापहरवाही ने केंद्रीय शासन को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है।
केंद्र ने इस समस्या का ठिकरा राज्यों पर फोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन क्या बिना केंद्र की ढ़ील के राज्य ऐसा कर सकते है। बिना शह के इतना बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
देश के पावर ग्रिड
देश में कुल पांच (उत्तरी, पूर्वी, उत्तर पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी) पावर ग्रिड है। दक्षिणी ग्रिड को छोड़कर बाकी चारों एक दूसरे से साथ जुड़ी हुई है।
आपको बता दे कि दो दिन में दूसरी बार पावर ग्रिड फेल हुआ है, जिसके कारण आधे से भी ज्यादा भारत प्रभावित हुआ है। इस संकट को कब-तक का दुनिया का सबसे बड़ा बिजली संकट कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications