उत्तराखंड: बस खाई में गिरी, 18 की मौत

18 killed, 17 injured as bus falls into ditch near Dehradun
देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून के पास चकराता में आज एक बस के खाई में गिर जाने से उस पर सवार 18 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस 47 यात्रियों के साथ हनोल से विकासनगर जा रही थी। बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई।

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार बेहद तेज थी, और चकराता के पास पहुचने के बाद चालक ने बस से संतुलन खो दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में कुछ लोंगों की सिनाख्‍त नहीं हो सकी है। अस्‍पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+