100 रुपये के लिए गवां दी कीमती जिंदगी

जानकारी के अनुसार चतरगढ़ पट्टी में स्थित जलघर की डिग्गी में सोमवार को सुबह 10 बजे जलघर के कर्मचारी ने मृत पड़े कुत्ते को देखा। इकर्मचारी ने जलघर में घूम रहे दो युवकों से कहा कि अगर वे कुत्ते को बाहर निकाल दें तो उसे इनाम दिया जाएगा।
चतरगढ़ पट्टी के 24 वर्षीय युवक लक्ष्मण ने इनाम के लालच में आकर अपने कपड़े उतारे और डिग्गी में कूद पड़ा। बताया गया है कि युवक ने कुछ देर तो मृत कुत्ते को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब वह डूबने लगा तो कर्मचारी के हाथ पांव फूल गए। उसने शोर मचाया और तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 10 बजकर 20 मिनट पर मौके 4 गाडि़यों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकाला। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बाद में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ही उसे अपनी गाड़ी में सामान्य अस्पताल ले गए। लक्ष्मण अविवाहित था और कॉलोनी में ही मजदूरी करता था। हुडा चौकी प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के चचेरे भाई महाबीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications