लड़कियों की तंग स्कर्ट पुरुषों को करती हैं आकर्षित

बांग्ला फिल्मों में कभी नायक तो कभी खलनायक की भूमिका निभाने वाले चिरंजीत का यह बयान उस समय आया है जब बारासात में कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। जब लड़की ने इसे रोकने के लिए अपने पिता को बुलाया तो बादमाश उसके पिता पर भी हमला बोल दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने इन दोनों बादमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की है। लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। वह बारहवीं की छात्रा है। लड़की को किसी तरह स्थानीय लोगों ने बचाया। हालांकि एक मनचले को भीड़ ने कसकर पीटा भी।
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए चिरंजीत ने कहा कि आजकल हो रही छेड़छाड़ के लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार हैं। पहले उनके ड्रेस पहनने का अंदाज कुछ और था। आज इसमें परिवर्तन हो गया है। तंग व छोटी स्कर्ट पुरुषों को आकर्षित करने के लिए पहनी जाती है। विधायक ने कहा कि पहले अपने को दुरुस्त करने की जरूरत है फिर दूसरों को।












Click it and Unblock the Notifications