बाल ठाकरे की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

ठाकरे को इससे पहले भी मई महीने में सास लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि सोमवार को दिल का ऑपरेशन कराने के बाद बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे को अस्पाल से छुट्टी मिली थी। उसके अगले दिन ही ठाकरे को भी भर्ती होना पड़ा। पेट में दर्द होने के बाद घर पर ही डॉक्टरों ने जांच किया, उसके बाद कर उनको अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
ठाकरे अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, लेकिन उनको ले जाना पड़ा। 85 वर्षीय ठाकरे को सास एंव हृदय में तकलीफ होने के कारण पेट में दर्द उठा था। डॉक्टरों ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें नियमित जांच की सलाह दी गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि दो दिन में उनको अस्पताल में छुट्टी दे दी जाएगी।
अभी उनकी नियमित जांच होनी है इस कारण उनको अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बराबर निगाह रखे हुए हैं। प्राथमिक चिकित्सा उनको आवास पर ही दी गयी, उसके बाद उनको अस्पताल लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications