यूपी के एटा में ऑनर किलिंग, लड़के की मौत लड़की घायल

आपको बता दें की ऐटा में प्रेमी जोड़े पर प्रेमिका के घर वालों ने हमला बोल दिया और प्रेमी को गोलियों से छलनी कर दिया। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बेटी की इस हरकत से खफा लड़की के घरवालों ने लड़की को भी गोली मार दी। लड़की अभी भी अस्पताल में है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सीतापुर में धोखेबाज प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की नाक चबा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना यूपी के एटा की है जिसमें एटा स्थित अलीगंज के कैल्ठा गाँव में रहने वाले हरिओम के अपने ही गाँव की 16 वर्षीय बबली नामक लड़की से दोस्ती हो गयी जो धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गयी।
ये बात जंगल की आग की तरह गाँव में फैली जिसके चलते लड़की के घर वाले काफी नाराज हुए और उन्होंने लड़के को सबक सिखाने की सोची जिसके तहत उन्होंने लड़के को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया आपको बताते चलें की उस समय लड़की भी वहां उपस्थित थी।
जैसे ही लड़का वहां पहुंचा लड़की के भाई ने उसे और लड़की को कमरे में बंद कर दिया। लड़की के बाप के आने के बाद प्रेमी और प्रेमिका को कमरे से निकला गया जहाँ लड़की के घर वालों ने पहले युवक को गोलियों से भून दिया और फिर लड़की को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही पुलिस वालों द्वारा लड़की को अस्पताल ले जया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एटा के एसपी अजय मोहन शर्मा ने बताया है कि लड़की के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है, जबकि लड़के के पिता की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की छानबीन की जा रही है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications