ट्रेन में पैदा हुई बच्ची, दिल्ली मेट्रो उठायेगी खर्च

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का नाम जूली है। वह अपने पति संजीत सिंह के साथ मेट्रो ट्रेन में सफदरजंग अस्पताल जा रही थी। जब ट्रेन खान मार्केट और केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन के बीच थी तभी जूली को लेबर पेन हुआ। उसके बाद कोच में सवार महिलाओं ने जूली की मदद की औऱ बिना किसी परेशानी के जूली ने कोच में ही बच्ची को जन्म दिया।
उसके बाद ट्रेन आपरेटर ने इसकी सूचना तुंरत केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर दी जहां से मेट्रो कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए दोनों को एंबुलेंस से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मेट्रो की महिला कर्मचारी उनके साथ थी। मेट्रो कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के साथ बात कर दोनों को वहां भर्ती कराया।
अस्पताल के कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग किया तथा बेबी नर्सरी न होने के बावजूद नवजात शिशु की देखभाल तत्परता से की। मां और नवजात के साथ मेट्रो की दो महिला स्टेशन मैनेजर हैं क्योंकि उनके परिजनों की ओर से कोई महिला अस्पताल नहीं आई थी। जच्चा और बच्चा अब दोनों स्वस्थ हैं। वहीं मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा है कि इनके उपचार पर आने वाला खर्च दिल्ली मेट्रो वहन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications