वुडलैंड डीजीएम की हत्या में 6 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, हत्या सुपारी देकर करायी गई है। हालांकि हत्या की वजह क्या है अभी तक साफ नहीं हो सका है। वैसे पुलिस हत्या में प्रेम प्रसंग को भी एक कारण मान रही है। डीजीएम का एक शादीशुदा औरत से फोन पर लगातार बातें होती रहती थीं जो उनके साथ कालेज में कभी पढ़ती थीं। वह इस समय दिल्ली से ही सटे रोहतक में रह रही हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला के पति को नितिन व उसकी दोस्ती के बारे में कुछ भनक लगी थी। उसने महिला को नितिन से बातचीत करने के लिए रोका जब दोनों नहीं मानें तो उसने सुपारी किलर्स का सहारा लेते हुए नितिन को रास्ते से हटाने के लिए पैसे देकर हटवा दिया। पुलिस दोनों को एक साथ लेकर पूछताछ की तैयारी में है।
नितिश शर्मा का परिवार इस समय उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर गया है। माना जा रहा है कि ग्वालियर से उनके वापस गाजियाबाद आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
वैसे पुलिस इस मामले को रंगदारी से भी जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि नितिन की हत्या करने वाले बदमाशों के तार प्रशांत शर्मा के फरार साथियों से जुड़ सकते हैं। प्रशांत के दो साथी फरार चल रहे हैं। साथ ही यह भी मालूम चला है कि इन दोनों के पास भी वही 30 बोर की पिस्टल है जो नितिन की हत्या में इस्तेमाल की गई है। प्रशांत पेशेवर बादमाश हैं और उसपर रंगदारी समेत कई मुकदमें चल रहे हैं।
वहीं पुलिस ने लाखों रुपये की गड़बड़ी से भी इस हत्याकांड को जोड़कर देख रही हैं। नितिन ने गाजियाबाद के आपूलेंट माल व दिल्ली प्रीतमपुरा के एक आउटलेट में लाखों का गबन पकड़ा था और इस बाबत उसने कार्रवाई भी की थी। जिसमें दो लोगों को कंपनी से निकाल बाहर किया था।












Click it and Unblock the Notifications