मतगणना आज प्रणब दा का राष्‍ट्रपति बनना तय

Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। देश अपने 13वें राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के लिये तैयार है। चुनाव का मतदान हो चुका है और आज सुबह 11 बजे मतगणना शुरू होगी। वैसे इस प्रश्‍न के बारे में ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है कि प्रणब मुखर्जी राष्‍ट्रपति होंगे या पीए संगमा, क्‍योंकि प्रणब दा सबकी पसंद पहले ही बन चुके हैं।

रविवार शाम को करीब 4 बजे तक मतगणना के परिणाम आने की संभावना है। चुनाव आयोग आज शाम को ही परिणाम घोषित कर देगा।

उधर राष्‍ट्रपति भवन में नये राष्‍ट्रपति के लिये अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि वर्तमान राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जल्‍द ही अपना इस्‍तीफा दे देंगी।

प्रणब दा की दावेदारी की बात करें तो कांग्रेस नेतृत्‍व वाले सत्‍ताधारी गठबंधन यूपीए ने प्रणब दा के लिये न केवल अपने सहयोगी दलों का समर्थन जुटाया, बल्कि विरोधी गठबंधन एनडीए के घटक दल जेडीयू और शिवसेना को भी अपनी तरफ खींच लिया। कुल मिलाकर देखा जाये तो प्रणब दा की ताजपोशी लगभग तय हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+