मानेसर मारुति सुजुकी कंपनी पर लगा ताला

Maruti plant locked up in Manesar
गुडग़ांव। कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मानेसर प्लांट में हुई हिंसा के बाद फिलहाल इस संयंत्र में तालाबंदी घोषित कर दी है। मारुति दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने तक इस प्लांट को बंद रखेगी।

मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव ने मानेसर की घटना के बाद पहली बार बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में यह एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद मारुति मानेसर में बनी रहेगी। भार्गव ने कहा कि वे अपने कर्मचारियों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते, क्योंकि उनकी सुरक्षा कार उत्पादन से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

जब तक इस घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती और राज्य सरकार भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के उपाय नहीं करती, प्लांट में कारों का उत्पादन नहीं होगा। बीती 18 जुलाई को मारुति के मानेसर प्लांट में हुई हिंसा में कंपनी के महाप्रबंधक (एचआर) अवनीश कुमार देव की हत्या कर दी गई थी। साथ ही 90 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए थे।

इस घटना ने गुड़गांव-मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। मारुति के एमडी शिंजो नाकानिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा से मिलकर औद्योगिक प्लांटों के कर्मियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहा है। अलबत्ता कंपनी अपने स्तर पर भी इस घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+