नहीं दिखा चांद, रविवार से शुरू होंगे रमज़ान

ramzan
नयी दिल्ली/लखनऊ। मुस्लिमों के लिए रोजे का पाक महीना रमजान रविवार से शुरू होगा क्योंकि दूज का चांद आज रात नहीं दिखा। दिल्‍ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने आज यहां इसकी घोषणा की।

दूज के चांद निरीक्षण समिति की यहां बैठक के बाद मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि दूज का चांद नहीं दिखा। मौलाना मुकर्रम ने कहा कि रमजान का महीना रविवार से शुरू होगा। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में भी दिल्ली की ही तर्ज पर रमजान का पहला दिन रविवार से शुरू होगा।

मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने वन इंडिया से हुई बातचीत के दौरान कहा कि ख़राब मौसम के चलते रमजान ए पाक का चांद नहीं दिख सका जिसके मद्देनजर अजमतों का महीना कल शुरू होगा। आपको बताते चलें की चाहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हो या देश की राजधानी दिल्ली रमजान के चलते मुख्य बाजार सजने शुरू हो गए हैं।

गौरतलब है की रमजान चंद्रमा आधारित इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान महीने में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं जिसमें अन्न और जल तक नहीं लेते। एक महीने तक चलने वाला उपवास का यह महीना अगले ईद-उल-फितर के त्योहार के साथ समाप्त होगा।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने आज तीनों विद्युत वितरण कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि रमजान के मद्देनजर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो।

बिजली मंत्री हारून युसूफ ने बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड तथा टाटा पावर दिल्ली डिस्टि्रब्यूशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्देश दिया। युसूफ ने बताया, रमजान के मौके पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+