Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले सोनिया के घर जीत का जश्‍न

sonia gandhi
दिल्‍ली। यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेसियों के लिये आज का दिन बड़ा खास है, क्‍योंकि राष्‍ट्रपति चुनाव में उनके प्रत्‍याशी प्रणब मुखर्जी को पूर्ण समर्थन मिल गया है। दीदी ममता से लेकर नीतीश कुमार तक सभी प्रणब दा को जिताने के लिये हां कर चुके हैं। इसी उपलक्ष्‍य में सोनिया गांधी ने चुनाव से पहले ही जीत का जश्‍न मनाने का फैसला किया वो भी अपने घर पर।

सोनिया गांधी ने अपने आवास पर बुधवार को एक लंच का आयोजन किया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, यूपीए और तमाम सहयोगी दलों के सांसद शामिल होंगे।

यूपीए अलायंस में शामिल अहम दल टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है लेकिन आज के भोज में ममता के शामिल होने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। साथ ही सूत्रों ने ये भी बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि ममता इस लंच में अपने किसी प्रतिनिधि को भेज दें।

पार्टी और सोनिया से जुड़े करीबी सूत्रों कि माने तो सोनिया द्वारा आयोजित इस लंच का मकसद केवल इतना ही है कि यहां उपस्थित लोगों में व्यापक संपर्क और आपसी सामंजस स्थापित हो चूँकि पहले ये देखा गया था कि यूपीए के अपने ही खेमे के लोग पहले प्रणब दा का विरोध कर रहे थे। ज्ञात हो कि 19 जुलाई को नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग होनी है।

गौरतलब है कि कल राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है जहाँ यूपीए के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के सामने होंगे पूर्व लोक सभा स्पीकर पीए संगमा जिनको भाजपा बीजद और एआएएडीएमके का समर्थन प्राप्त है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सब कुछ सोनिया के प्लान के मुताबिक होता है या अभी भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कुछ नए मोड़ आ सकते हैं। लेकिन अगर यूपीए के चुनाव मैनेजर्स कि माने तो प्रणब मुखर्जी की इस चुनाव में एक तरफ़ा जीत निश्चित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+