सिगरेट न देने पर दुकानदार को मार डाला

बताया जा रहा है कि विजय गुडग़ांव के राजीव नगर इलाके में किराए के कमरे में अपनी बुआ के लड़के नरेश के साथ रहता था। कापसहेड़ा बॉर्डर पर उनका बीड़ी-सिगरेट का खोखा है। शनिवार सुबह दोनों खोखे पर पहुंचे। इसी बीच नरेश शौच के लिए कुछ दूर स्थित शौचालय पर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो विजय को खोखे के बाहर अचेत हालत में गिरा पाया।
आसपास के लोगों ने बताया कि इंडिका कार से चार-पांच युवक आए थे। उन्होंने विजय से सिगरेट मांगी। सिगरेट के पैसों को लेकर विजय का उन युवकों से विवाद हो गया। नाराज युवकों ने विजय को जमकर पीटा और फरार हो गए। नरेश ने आसपास के लोगों की मदद से विजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में किया।पुलिस का मानना है कि सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने विजय की पिटाई कर दी।
उद्योग विहार थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने जिस इंडिका कार का नंबर उपलब्ध कराया था, उसकी जांच कर ली गई है उस नंबर की कोई गाड़ी रिकॉर्ड में नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर जांच की जा रही है। हमलावरों ने विजय को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications