असम: लड़की के साथ सेना के जवानों ने की सामूहिक छेड़खानी

Army jawan caught molesting girl in Assam
शिवसागर। गुवाहाटी में एक लड़की के साथ हुई सरेआम छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आ गया। दूसरी लड़की के साथ छेड़छाड़ सेना के जवानों के द्वारा किया गया है। पुलिस के अनुसार शिवनगर जिले में सेना के जवानों ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की कोशीश की।

डोलोपा के जंगलों में गश्‍त लगा रहे सेना के जवानों ने लकड़ी बीनती एक लड़की को देखा था। उसे समय जवानों में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशीश की। लड़की के चिल्‍लाने पर गांव वाले वहां पहुंचे और उन्‍होंने लड़की को जवानों से आजाद कराया। उसके बाद सेना के जवान वहां से चलते बने।

इस समय बाढ़ से असम में त्राही-त्राही मची हुई है। इस कारण वहां कई जगहों पर सेना का शिविर स्‍थपित किया गया है। सेना से पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि इसके बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को गुवाहाटी में एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई थी।

इस मामले में लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसका वीडियों इंटरनेट पर डाला गया था। 20 से ज्‍यादे मनचलों ने मिलकर सरे बाजार में युवती के साथ छेड़छाड़ की गयी। उसको सरेआम बाजार में बेइज्‍जत किया गया। उसके विरोध करने पर उसके कपड़े फाडे गये, जबरदस्ती की गयी। उसके बाल पकड़कर उसको घसीटा गया। लगभग 30 मिनट तक वह युवती के साथ छेड़छाड़ करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+