असम में हो रही है सेना को बदनाम करने की साजिश

Another 'molestation' case in Assam
दिल्ली (ब्यूरो)। असम के शिवसागर इलाके में कुछ लोगों ने सेना के कुछ जवानों पर एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाया है। जहां भी सेना आतंकवादियों औऱ उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं वहां के आतंकवादी जनता की सहानुभूति जुटाने के लिए बार-बार इस तरह की अफवाहें फैलाते रहे हैं। सेना ने भी इन आरोपों का खंडन किया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह सेना को बदनाम करने के लिए उग्रवादियों की साजिश है।

गुवाहाटी में एक लड़की के साथ सरेआम बदसलूकी का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। हालांकि यह घटना सेना को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। शिवसागर जिले में बाढ़ से और उल्फा उग्रवादियों के कहर से बचाने के लिए सेना ने शिविर लगाया है। डोलोपा के जंगल के पास एक लड़की के साथ सेना के जवानों पर छेड़खानी का आरोप लगा है। कथित रुप से पीड़ित लड़की के चिल्लाने के बाद आसपास मौजूद लोग जमा हो गए और आरोपी जवानों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

शिवसागर के एएसपी एस. के. दत्त ने बताया कि लांस नायक की अगुवाई में जवानों की एक टीम डोलोपा में जंगल के नजदीक गश्त पर थी। यहां पर उन्होंने एक किशोरी को जलावन इकट्ठा करते देखा। दत्त के मुताबिक लोगों का आऱोप है कि नायक और उसकी टीम ने कथित रूप से किशोरी के साथ छेड़खानी की कोशिश की। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद जवानों के साथ गांव वालों ने मारपीट की। मामले के तूल पकड़ने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इनकी कोर्ट में पेशी होगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना पर इस तरह के इल्जाम आम बात है। जहां भी सेना आतंकवादियों और उग्रवादियों को खिलाफ कार्रवाई करती हैं वहां के आतंकवादी समूह इस तरह के आरोप लगा कर सेना को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+