नेपाल: त्रिवेणी नदी में गिरी बस, लगभग 38 भरतीयों की मौत

बस में सवार अधिकतर लोग लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबित 10 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 100 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नवल परासी जिले के पास हुआ। यह लोग हिंदू तीर्थस्थल त्रिवेणी जा रहे थे।
मृतको में से अधिकतर लोग यूपी के महाराजगंज जिले के निवासी है। ये सभी नेपाल में स्थित त्रिवेणी की यात्रा पर जा रहे थे। दुर्घटना में कुछ लोग घायल है तथा अधिकतर लोग लापता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से 25 पुरुषों, 10 महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद भारत सरकार ने सहायता के लिए मौके पर टीम भेजने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications