उप राष्ट्रपति चुनाव में अंसारी को टक्कर दे सकते हैं शरद

Move on to field Sharad against Ansari
दिल्ली (ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए यूपीए के उम्मीदवार हामिद अंसारी के खिलाफ विपक्ष जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव को उतार सकती है। वैसे भाजपा के दो अन्य नेता नेजमा हेपतुल्ला और जसवंत सिंह भी इस दौड़ में शामिल हैं। हालांकि अंतिम तौर पर इस दावेदारी पर फैसला सोमवार को फैसला हो जाएगा जब एनडीए की बैठक होगी। वहीं जदयू भी संकेत देता रहा है कि उप राष्ट्रपति चुनाव राष्ट्रपति चुनावों से अलग होगा और इसमें विपक्ष एकजुट रहेगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए राजग के सहयोगी दल जदयू और शिवसेना ने भाजपा के विपरीत जाकर संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव में संगमा को उतार राजग एक बार फिर उपराष्ट्रपति चुनाव में भी यूपीए को टक्कर देने की मूड में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री को भी इसका संकेत दे दिया है कि वह अंसारी को समर्थन नहीं देंगे। पार्टी को इससे राहत है कि प्रधानमंत्री की ओर से आए फोन के बावजूद जदयू ने भी समर्थन का कोई वादा नहीं किया है। बताते हैं कि शनिवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर वरिष्ठ नेताओं ने तय किया कि उप राष्ट्रपति पद के लिए भी उम्मीदवार उतारा जाना चाहिए।

और इस बार उम्मीदवार कोई ऐसा हो जो संप्रग के खेमे में खड़े दलों में भी अपना प्रभाव दिखा सके। बताते हैं कि इस नाते शरद यादव फिट बैठ रहे हैं, जिनका विभिन्न दलों में प्रभाव है। माना जा रहा है कि कुछ नेताओं की ओर से शरद का मन टटोला भी जा रहा है, लेकिन अभी कोई सहमति नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में भाजपा की नजमा हेपतुल्ला या जसवंत सिंह की उम्मीदवारी भी नकारी नहीं गई है। जबकि अकाली दल से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चलती रही है। दरअसल पार्टी को लगता है कि इन चारो नामों पर न सिर्फ राजग, बल्कि दूसरे कुछ दलों को भी जोड़ा जा सकता है और अंसारी को कड़ी टक्कर दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+