आनलाइन लाटरी में धोखाधड़ी में चार विदेशी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में ओडिशा की पुलिस टीम शुक्रवार देर रात गुड़गांव पहुंच गई थी। टीम ने सुशांत लोक थाना पुलिस से संपर्क किया। सुशांत लोक थाना पुलिस के साथ गांव वजीराबाद में छापेमारी कर चार नाइजीरियन मैक्सवेल, इमीजुलीबोरो, कोर्क वोनरामदो, जॉन इडोजेट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ओडिशा पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर सुबोध ने बताया कि आरोपी लॉटरी का झांसा देकर कटक व भुवनेश्वर में सैकड़ों लोगों को ठग चुके हैं। उड़ीसा पुलिस कई माह से आरोपियों की तलाश में थी।
डीसीपी ईस्ट महेश्वर दयाल ने बताया कि पुलिस ने उड़ीसा पुलिस ने सुशांत लोक पुलिस के सहयोग से चार नाइजीरियन को लॉटरी फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किए। आरोपियों को रविवार को उड़ीसा पुलिस के हैंडओवर किया जाएगा। उड़ीसा से पुलिस की और टीमें रविवार सुबह गुड़गांव पहुंच रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications