20 रुपये पर तकरार, पत्नी ने पकड़ ली स्टेयरिंग, कार खाई में

Husband- wife altercation, car in well
दिल्ली (ब्यूरो)। गुड़गांव निवासी अनिल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कार से ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार गांव अल्लाबख्शपुर के करीब पहुंची। महज 20 रुपये को लेकर पति-पत्नी में तकरार होने लगी । पति ने कहा कि उसकी जेब में 20 रुपये कम है। इस पर पत्नी का पारा आसमान पर पहुंच गया। बाद में डराने के लिए यह बच्चों की कारस्तानी मानते हुए अनिल ने कार रोककर बच्चों को नीचे उतार दिया। थोड़ी देर बाद वह बच्चों को कार में बैठाकर आगे बढ़ गया, लेकिन पत्नी का गुस्सा आसमान में था।

उसने गुस्से में आकर स्टेयरिंग पकड़ ली। इससे रफ्तार में जा रही कार असंतुलित हो गई और खाईं में जा पलटी। हादसा देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने कार में फंसे अनिल, पत्नी चांदनी और पुत्र सुहेल, मुन्ना और बेटी भूमिका को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पति ने जब हकीकत बताई तो डाक्टर समेत सभी लोग हैरत में पड़ गए। कोई विश्वास करने को तैयार नहीं था कि महज 20 रुपये के लिए कोई इस कदर नादानी कर सकता है। गुस्सा और नादानी का यह हाल है कि पत्नी की जिंदगी खतरे में पड़ गई है।

उधऱ, हिमाचल प्रदेश में एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो साल के बच्चे सहित परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर मंडी जिले के रेवालसर के निकट हुई। सड़क के आगे खतरनाक मोड़ था जिसे चालक समझ नहीं पाया। इस दुर्घटना के शिकार हुए लोग रेवालसर के निकट एक मंदिर में पूजा कर लौट रहे थे। दुर्घटना में जीवित बची एक महिला घायल है जिसे मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+