बच्ची से दुष्‍कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार

arrest
रोम। इतालवी पुलिस ने एक कैथोलिक पादरी को 13 साल की एक लड़की के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएनएसए समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह पादरी केंद्रीय शहर फानो में बिशप के प्रवक्ता के तौर पर काम करता है।

43 वर्षीय फादर गिआनगिआकोमो रूगिरी को कल ही पादरी के तौर पर उनकी सारी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर उनका कंप्यूटर अपने कब्जे में ले लिया।

इस घटना से पूरे शहर में रोष फैल गया है। यह पादरी पूर्व में पत्रकार रह चुका है और इसे युवा लोगों के पादरी के तौर पर पहचाना जाता था। बिशप अरमांडो त्रासर्ती ने कहा कि इस घटना से वे काफी आहत हैं।

उन्होंने पीडि़त के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त की। कैथोलिक चर्च में बच्चों के शोषण के हजारों मामले हैं। ऐसा माना जाता है कि बहुत से मामले तो सामने आ भी नहीं पाते। खासकर इटली जैसे कैथोलिक प्रधान देशों में ऐसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+