खाप पंचायतों के आदेश हमारे समाज पर कलंक हैं : शरद यादव

sharad yadav
नयी दिल्ली। जदयू ने बागपत जिले की एक पंचायत द्वारा महिलाओं के बारे में जारी किये गये फरमान को लेकर आज खाप पंचायतों पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह की प्रवृतियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्टी प्रमुख शरद यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, इन असंवैधानिक खाप पंचायतों ने गैर कानूनी फरमान जारी कर देश के कानून का खुलेआम उल्लंघन किया है आखिर खाप पंचायतें महिलाओं के कहीं आने जाने और उनके मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध कैसे लगा सकती हैं।

इस तरह के खाप पंचायतों के आदेश हमारे समाज पर कलंक हैं । उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि यह घटना राष्ट्रीय राजधानी के करीब में हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को ऐसी चीजो से सख्ती से निपटना चाहिए। यादव ने कहा कि वोट बैंक को खोने के डर से सरकार और हमारे राजनीतिक नेता इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं । यह एक सामाजिक मुददा है ओर इसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+