सरबजीत ने जरदारी के सामने फिर लगाई न्याय की गुहार

शेख ने आज दोपहर लाहौर में सरबजीत से मुलाकात की। उन्होंने एक ईमेल से सरबजीत के पुत्र स्वप्नदीप को बताया कि उसके पिता ने पाकिस्तान के 65 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दया के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और यह पत्र जरदारी को संबोधित है। उन्होंने सरबजीत के हवाले से कहा कि वह हाल ही में अपनी रिहाई की खबर गलत बताए जाने की वजह से निराश और दुखी है।
शेख का स्वप्नदीप को लिखा गया पत्र उच्चतम न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश मार्कन्डेय काटजू को अग्रसारित किया। काटजू ने हाल ही में राजस्थान की जेल से वयोवृद्ध पाकिस्तानी वैग्यानिक खलील चिश्ती की रिहाई का मामला जोरदार तरीके से उठाया था।
काटजू ने आज रात शेख को लिखा कि सरबजीत को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है। उन्होंने सरबजीत की तत्काल रिहाई की मांग की।न्यायमूर्ति काटजू ने कहा मैंने सरबजीत के मामले का गहन अध्ययन किया है और मैं मानता हूं कि वह खुद पर लाहौर बम विस्फोट मामले में लगाए गए आरोपों का दोषी नहीं है।
उन्होंने कहा अभियोजन पक्ष का मुख्य गवाह शौकत सलीम बाद में अपने बयान से पलट गया और उसने कहा कि वह बयान उसने पुलिस के दबाव में दिया। उन्होंने कहा कि सरबजीत की कथित स्वीकारोक्ति के बारे में अन्य सबूत हैं लेकिन हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे देश में ये सबूत कैसे (थर्ड डिग्री की प्रताड़ना से) हासिल किए जाते हैं।
न्यायमूर्ति काटजू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे दोनों देशों में, हम अक्सर एक दूसरे के नागरिकों को अत्यंत बुरा कह देते हैं और मेरा दृढ़ शब्दों में मानना है कि खलील चिश्ती और सरबजीत दोनों ही इसी विचारधारा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरबजीत के मामले के संबंध में जरदारी को कई पत्र भेजे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने अपने ईमेल की प्रतियां सीनेटरों बाबर और इकबाल हैदर, मानवाधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष अस्मा जहांगीर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक चौधरी फवद हुसैन को इस अनुरोध के साथ भेजीं कि सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए उन्हें प्रयास करना चाहिए। न्यायमूर्ति काटजू ने अपने ईमेल की एक प्रति अभिनेता सलमान खान के सचिव को भी भेजीं। सलमान ने हाल ही में सरबजीत की रिहाई के लिए एक अभियान चलाया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications